संदेश

दिसंबर, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

MRIGTRISHNA BY SUDHA MURTY

चित्र
  मृगतृष्णा   विधा : उपन्यास द्वारा : सुधा मूर्ति अनुवादक : दीपिका रानी संस्करण : 2019 प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित मूल्य: 400.00   पाठकीय प्रतिक्रिया क्रमांक : 158 वर्तमान में नारी जागरूकता एवं सशक्तिकरण का जो प्रचार प्रसार और प्रभाव देखने में आ रहा है पिछले दशक में यह बात नहीं थी एवं जो थी भी वह भी काफी कम एवं एक निश्चित वर्ग तक ही सीमित थी। प्रस्तुत पुस्तक सुधा   मूर्ती जी द्वारा लिखित पुस्तक का हिन्दी अनुवाद   “मृगतृष्णा” बहुत हद तक इसी विषय से   संबद्ध   है । यह एक सरल किन्तु सामाजिक परिवेश की उस दौर की नारी स्थिति की गहन समीक्षा करता हुआ   नारी केंद्रित उपन्यास   है। सुधा मूर्ती जी इंफ़ोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष हैं एवं उन्हें किसी भी परिचय की दरकार नहीं है , वे आम तौर पर अपने आस पास विशेष तौर पर ग्राम्य जीवन एवं सामाजिक संबंधों की बात करती हैं एवं सुधा जी का अधिकतर लेखन उनके समीपवर्ती परिवेश एवम सामाजिक मुद्दों पर होता है किंतु   वे आपसी रिश्तों को अत्यंत   अहमियत के साथ देखती हैं और अपने लेखन में शामिल करती है...

Main Aur Meri Kahaniyan -- Pustak Samiksha : Atulya Khare

चित्र
  Pustak Samiksha : Atulya Khare मैं और मेरी कहानियां   द्वारा: डॉ. प्रदीप उपाध्याय विधा: कहानी संग्रह   साहित्यभूमि द्वारा प्रकाशित   प्रथम संस्करण : 2023 मूल्य : 395.00 पाठकीय प्रतिक्रिया क्रमांक : 157  डॉक्टर प्रदीप उपाध्याय,   साहित्य जगत में जाना पहचान नाम , वहीं   मध्यप्रदेश की ऐसी जानी मानी साहित्यिक हस्ती जो साहित्य को पूर्ण समर्पित होने के पूर्व मध्यप्रदेश शासन में उच्च प्रशासनिक पदों पर रहे और क्योंकि उन्होंने सिक्के के दोनो ही पहलू अर्थात प्रशासनिक व्यवस्था एवम   आम जन का पक्ष भी देखा हुआ है अतः इसका समेकित प्रभाव भी उनके लेखन में बखूबी नजर आता है, तथा वे उन बिंदुओं पर निर्णयात्मक स्थिति   में होते हैं जहां अन्य लेखक बंधु तजुर्बे अथवा विशिष्ट क्षेत्र की जानकारी के अभाव में स्पष्टता नहीं रख पाते या फिर उस स्थल पर कुछ कहने से पहले ही कन्नी काट लेते हैं । उनकी अधिकतर कहानियां उनके प्रकृति प्रेम एवम मूक प्राणियों के प्रति उनके स्नेह को दर्शाती   हैं साथ ही कहानियों के विषय भी आम जन के जन जीवन के रोजमर्रा के घटनाक्रम...

Sooni Haveli By Sanjiv Kumar Gangvar

चित्र
  सूनी हवेली द्वारा : संजीव कुमार गंगवार विधा : कविता संग्रह साहित्य संचय द्वारा प्रकाशित मूल्य : 200.00 प्रथम संस्करण : 2024 पाठकीय प्रतिक्रिया क्रमांक : 156 संजीव कुमार गंगवार एक बहुआयामी युवा लेखक हैं एवं अल्पायु में ही एक साहित्यकार के रूप में काफी नाम काम चुके हैं  ।   संजीव कुमार गंगवार की रचनाएं हिंदी साहित्य में बहुत प्रसिद्ध हुई हैं। उन्हें   विशेष तौर पर उनकी कृति   कागज़ के फूल के लिए याद किया जाता है । उनकी रचनाओं में कविता संग्रह , मोटिवेशनल लेखों कि विभिन्न पुस्तकें ,  उपन्यास , आदि शामिल हैं। उनकी रचनाएं स्वस्थ मनोरंजन प्रदान करने के साथ साथ समाज में व्याप्त दोषों और कमियों पर कटाक्ष करती हैं और सामाजिक न्याय जागृति तथा मानवाधिकारों की बात भी करती हैं। संजीव कुमार गंगवार को उनके योगदान के लिए कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है , जिनमें से कुछ प्रमुख पुरस्कार हैं: डॉ . होमी जहांगीर भामा अवार्ड   डॉ. भोलानाथ तिवारी अवार्ड वर्ष २०२३ में   साहित्य जगत में   परिवर्तन साहित्यिक मंच का अवार्ड   संजीव ...

Antar Ka Prakash By Renu Vashishth

चित्र
  अंतर का प्रकाश   द्वारा रेणु वशिष्ठ दृष्टि प्रकाशन जयपुर द्वारा प्रकाशित   प्रथम संस्करण 2023 मूल्य 300 पाठकीय प्रतिक्रिया क्रमांक   ; 155                                   जानी मानी शिक्षा विद् एवं ख्यातिलब्ध समाज सेवी   रेणु वशिष्ठ जी की आत्मिक भावनाओं की सुंदर अभिव्यक्ति प्रस्तुत कविता संग्रह "अंतर का प्रकाश" के रूप में हमारे सम्मुख है जिसमे 100 से भी अधिक सुंदर रचनाएं हैं जिनकी अत्यंत सरल भाषा एवं बोधगम्य शैली प्रत्येक रचना को पठनीय बनाती है ।   कविताओं का भाव अत्यंत सरल शाब्दिक रूप में प्रस्तुत हुआ है एवं किसी भी तरह के अलंकरण अथवा सजावटी व्याकरणीय क्लिष्ट विशेषणों से काफी दूर है एवं यही कारण भी है जो उनकी कविताओं को आम   जन के बीच   व्यापक स्वीकृति एवं स्नेह   प्राप्त हुआ है । यह तो यूं भी देखा गया है एवं स्वाभाविक भी है कि जब कोई शिक्षाविद कविता या रचना करता है , तो वह आमतौर पर एक विशेष स्तर की होती है अर्थात उस में कुछ विशेषताएं तो हमे...

Dark Horse By Nilotpal Mrinal

चित्र
  डार्क हॉर्स   एक अनकही दास्तां विधा : उपन्यास   द्वारा : नीलोत्पल मृणाल हिंद युग्म द्वारा प्रकाशित संस्करण वर्ष :   2017 मूल्य : 175.00 पाठकीय प्रतिक्रिया क्रमांक :  154 दिल्ली मुखर्जी नगर , दिल्ली का एक प्रमुख इलाका , जो उत्तर दिल्ली में स्थित है   जिसका नामकरण यूं तो एक स्वतंत्रता सेनानी और हिंदू महासभा के नेता स्वामी श्रद्धानंद मुखर्जी के नाम पर किया गया था , किन्तु वर्तमान में मुख्य तौर पर इसे कोचिंग संस्थानों के लिए जाना जाता है और विशेष तौर पर IAS प्रतिभागियों का तो यह मक्का मदीना है और फिर मुखर्जी नगर का बत्रा   मार्केट तो   एक ऐसी जगह है जहां शायद ही ऐसा कोई युवा जिसने IAS बनने का सपना देखा हो और न गया हो या कमस्कम एक बार जाने की चाहत न रखता हो । हाल ही में कहीं पढ़ा था की हमारे यहां युवा जो स्वप्न देखते हैं वे भी बहुत कुछ क्षेत्रवार निश्चित से ही हैं जैसे पंजाब का युवा चाहता है उसका एक वीडियो एलबम आ जाए तो हरियाणे के बंदे का स्वप्न होता है नई बुलेट और किसी खेल में एक पदक वहीं बिहार का युवा स्कूल जीवन में भले ही धक्के ल...