Get Well Soon Sonam -- Pustak Samiksha : Atulya Khare
Pustak Samiksha : Atulya Khare समीक्षित पुस्तक : गेट वेल सून सोनम विधा : उपन्यास द्वारा : विपिन धनकड़ वेरा प्रकाशन द्वारा प्रकाशित प्रथम संस्करण वर्ष : 2025 मूल्य : 200 समीक्षा क्रमांक : 243 सरकारी अस्पतालों की दुर्दशा के तो सैकड़ों किस्से हम सभी ने सुन व देख रखे हैं किन्तु “गेट वेल सून सोनम” के द्वारा लेखक विपिन धनकड़ जिनका यह दूसरा उपन्यास है , ने बड़े अस्पताल के अंदरूनी हालातों से परिचित करवाया है , एव उनके द्वारा अस्पताल की चकाचौंध के संग वहाँ व्याप्त व्यावसायिकता का जो कड़वा सच सामने रखा गया है वह चौंकाता है । कथानक एक महिला को पेट दर्द की तकलीफ के कारण भर्ती करने से प्रारंभ होकर उसके डिस्चार्ज होने तक का दृश्य प्रस्तुत करता है , जहां अस्पताल की कमोबेश हर बड़ी छोटी प्रक्रिया , इलाज , फीस , ऑपरेशन एवं अन्य तकलीफ तथा सुविधाओं के विषय में उस महिला के पति की नज़रों से वहाँ का माहौल दिखलाने का सफल प्रयास किया गया है। लेखक ने अस्पताल की तुलना एक आल...