Is Mod Se Aage -- pustak samiksha : Atulya Khare
pustak samiksha : Atulya Khare समीक्षित पुस्तक : इस मोड़ से आगे विधा : उपन्यास द्वारा : रमेश खत्री मंथन प्रकाशन द्वारा प्रकाशित संस्करण : 2019 समीक्षा क्रमांक : 100 मूल्य : 490.00 साहित्य लेखन मात्र से भिन्न, साहित्य के प्रकाशन में भी अपने सक्रिय योगदान हेतु वरिष्ठ कथाकार , समालोचक रमेश खत्री जी साहित्य जगत में एक सुपरिचित नाम है । वे विगत लंबे अरसे से साहित्य लेखन एवं प्रकाशन से सम्बद्ध हैं तथा विशेष तौर पर उभरते हुए साहित्यकारों को सहयोग करने हेतु बखूबी पहचाने जाते हैं। साहित्य की लगभग हर विधा में उनकी विभिन्न पुस्तकों का प्रकाशन हो चुका है , पूर्व में शासकीय सेवा में रहते हुए भी वे निरंतर साहित्य सृजन में अपना सक्रिय योगदान देते रहे हैं एवं उनका साहित्य संग रिश्ता विगत दीर्घ काल से निरंतर बना हुआ है। उनके विभिन्न कहानी संग्रह जैसे “साक्षात्कार” “देहरी के इधर-उधर” ‘” महायात्रा” ,” ढलान के उस तरफ” , “ इक्कीस कहानियां” ...