संदेश

अगस्त, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Get Well Soon Sonam -- Pustak Samiksha : Atulya Khare

चित्र
          Pustak Samiksha : Atulya Khare समीक्षित पुस्तक : गेट वेल सून सोनम विधा : उपन्यास द्वारा : विपिन धनकड़ वेरा प्रकाशन द्वारा प्रकाशित प्रथम संस्करण वर्ष : 2025 मूल्य : 200 समीक्षा क्रमांक : 243 सरकारी अस्पतालों की दुर्दशा के तो सैकड़ों किस्से हम सभी ने सुन व देख रखे हैं किन्तु “गेट वेल सून सोनम” के द्वारा लेखक विपिन धनकड़ जिनका यह दूसरा उपन्यास है , ने बड़े अस्पताल के अंदरूनी हालातों से परिचित करवाया है , एव उनके द्वारा अस्पताल की चकाचौंध के संग वहाँ व्याप्त व्यावसायिकता का जो कड़वा सच सामने रखा गया है वह चौंकाता है । कथानक एक महिला को पेट दर्द की तकलीफ के कारण भर्ती करने से प्रारंभ होकर उसके डिस्चार्ज होने तक का दृश्य प्रस्तुत करता है , जहां अस्पताल की कमोबेश हर बड़ी छोटी प्रक्रिया , इलाज , फीस , ऑपरेशन एवं अन्य तकलीफ तथा सुविधाओं के विषय में उस महिला के पति की नज़रों से वहाँ का माहौल दिखलाने का सफल प्रयास किया गया है। ​​लेखक ने अस्पताल की तुलना एक आल...