Do Dooni Ishq -- Pustak Samiksha : Atulya Khare
Pustak Samiksha : Atulya Khare समीक्षित पुस्तक : दो दूनी इश्क द्वारा : साहित्य सागर पाण्डेय flydreams द्वारा प्रकाशित प्रकाशन वर्ष : 2020 मूल्य : 150 .00 समीक्षा क्रमांक : 192 "दो दूनी इश्क", युवा लेखक साहित्य सागर पाण्डेय कि सहज सरल भाषा शैली में लिखी गयी एक कुछ कठिन सी किन्तु पूरी दिखने के बावजूद एक अधूरी प्रेम कहानी है . शीर्षक थोडा चौंकाता है किन्तु विषय गंभीर तो अवश्य था पर उसका जिस शैली में बखान किया है उस से सहज ही जुडाव होता है एवं विषय कि जटिलता सहज सी होती प्रतीत होती है. पुस्तक का वर्तमान कवर लेखन के स्तर से हल्का प्रतीत होता है उसे बेहतर बनाया जा सकता था वाक्यांश को उनके क्षेत्रीय भाषा के ही अंदाज़ में प्रस्तुत किया है एवं हाल फिलहाल आम तौर पर जो युवा लेखकों कि शैली में देखा जाता है कि कथन को विशिष्ट बनाने हेतु सहज भाषा शैली को व्यर्थ ही तोड़ मरोड़ कर क्लिष्ट शब्दों का अनावश्यक प्रवेश करवा कर उसे कठिन बना दिया जाता है भले ही वह पूर्णतः अनावश्यक एवं कथानक के लिए घातक ही क्यूँ न हो किन्तु इस प्रेम कथा के लेखक ने इस हालिया चलन से अलग हट कर ...