Asia Ki Lok Kathayen -- pustak samiksha : Atulya Khare
Pustak Samiksha : Atulya Khare समीक्षित पुस्तक : एशिया की लोक कथाएं द्वारा रमेश खत्री विधा : लोक साहित्य मोनिका प्रकाशन जयपुर द्वारा प्रकाशित प्रथम संस्करण : 2022 मूल्य: 350.00 पाठकीय प्रतिक्रिया क्रमांक : 152 वरिष्ट लेखक संपादक एवं प्रकाशक रमेश खत्री जी द्वारा प्रस्तुत पुस्तक “एशिया की लोक कथाएं” तकरीबन 20 राष्ट्रों की लोक कथाओं का संकलन है। जिसमें लेबनान, रशिया, पाकिस्तान, इंडोनेशिया, मलेशिया, इज़राइल, साइप्रस, उज्बेकिस्तान, कंबोडिया, यूनान, जापान, मॉरीशस, तिब्बत आदि देशों की लोक कथाओं को सँजोया गया है। इतनी विभिन्न संस्कृतियों की लोक कथाएं एक ही पुस्तक में प्राप्त होना ही अपने आप में अत्यंत सुखद है एवं खत्री जी का भागिरथी प्रयास सराहनीय। पुस्तक के विषय में कुछ बात करें उसके पहले यह जान लेना आवश्यक है की लोक कथाएं क्या हैं। अत्यंत सरल एवं साधारण रूप में कहा जा सकता है कि लोक कथाएं ऐसी कहानियाँ हैं जो पीढ़ियों से मौखिक रूप से सुनाई जाती हैं और समाज में लोकप्रिय होती हैं। ये कहानियाँ अक्सर पारंपरिक ज्ञान , मूल्यों , और संस्कृत...