Ashwatthama Ka Abhishap -- pustak samiksha : Atulya Khare
pustak samiksha : Atulya Khare समीक्षित पुस्तक : अश्वत्थामा का अभिशाप द्वारा : एम आई राजस्वी फिंगरप्रिंट पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित महान क्रांतिवीरों सुखदेव , विपिन चंद्र , अशफाक उल्लाह खान, महाराणा सांगा एवं सुविख्यात कवियत्री सुभद्रा कुमारी चौहान जैसी महान शख्शियतों पर पुस्तकें लिखने वाले एवं हिंदी साहित्य को, उच्च कोटि की अन्य बेशुमार रचनाएं देने वाले प्रख्यात , कलम के जादूगर एम आई राजस्वी एक स्थापित कलमकार है एवं लेखन में पाठक के मस्तिष्क को अपने नियंत्रण में करने की कला से बखूबी वाकिफ़ हैं। इस पुस्तक की समीक्षा प्रारम्भ से ही मेरे लिए अत्यंत दुरूह कार्य लगा क्योंकि तथ्यों का स्वल्प प्रकटीकरण मात्र पाठक का रोमांच समाप्त कर सकता है मुझे उस रोमांच को बरकरार रखते हुए अपनी बात भी रखनी है। समीक्षाधीन पुस्तक , ‘अश्वत्थामा का अभिशाप में’ राज...