Coffee with Krishna -- pustak samiksha : Atulya Khare
pustak samiksha : Atulya Khare समीक्षित पुस्तक : कॉफी विद कृष्ण द्वारा : भरत गढ़वी FLYDREAMS पब्लिकेशन्स द्वारा प्रकाशित प्रथम संस्करण : सितंबर 2023 मूल्य : 220.00 पुस्तक समीक्षा क्रमांक :102 युवा साहित्यकार भरत गढ़वी साहित्य के क्षेत्र में सद्य उदित सशक्त हस्ताक्षर हैं जिन्होनें अपनी विविधता एवं शैली के चलते पाठक वर्ग पर छाप छोड़ी है विशेषतौर पर युवाओं के बीच में अपने कार्य हेतु बखूबी पहचाने जाते हैं। पूर्व में उनकी दो पुस्तकें प्रकाशित हुई जिनमें “ ज़िन्दगी स्टोर” , उनकी शेरो-शायरी का संग्रह है जिसके ज़रिये उन्होंने साहित्य की इस विधा में भी अपनी आमद दर्ज करवा दी है जबकि उ सके पूर्व उन्होंने तीन युवतियों की कहानी के माध्यम से युवाओं के सपनों एवं उनकी उड़ानों पर केन्द्रित एक उपन्यास “ड्रीम जर्नी “ प्रस्तुत किया था जिसे सुधि पाठकों विशेष तौर पर युवा वर्ग का अच्छा प्रतिसाद मिला था। गढ़वी जी की यह मात्र तीसरी ही पुस्तक है किंतु जिस परिपक्वता एवं लेखन क्षमता का परिचय उन्होंने दिया है वह काबिले तारीफ होते हुए, उनके उज्ज्वल भवि...