Koyale Ki Lakeer -- Pustak Samiksha : Atulya Khare
Pustak Samiksha : Atulya Khare समीक्षित पुस्तक : कोयले की लकीर द्वारा : पूनम अहमद विधा : कहानी बोधरस प्रकाशन द्वारा प्रकाशित मूल्य : 190 /- रूपये प्रथम संस्करण : अप्रैल 2022 पूनम अहमद अपनी सहज सरल भाषा शैली एवं आम जन जीवन के बीच से लिए गए विषयों पर लिखने हेतु बखूबी जानी जाती हैं। इसके पूर्व मेरे द्वारा उनकी पुस्तक “ मूनगेट” की समीक्षा की गयी थी जिसकी चारों कहानियों में नारी विमर्श को प्रमुखता से देखा गया था । उनकी प्रस्तुत पुस्तक “कोयले की लकीर” भी कहानी संग्रह है जिसमें विभिन्न विषयों पर 18 कहानियां हैं जो न तो बहुत बड़ी हैं न ही छोटी एवं अधिकंश में, स्त्री विमर्श प्रमुखता से देखने को मिलता है . पुस्तक के विषय में यदि संक्षेप में कहा जाये तो सभी कहानियां अत्यंत रोचक हैं सरल प्रवाह में किसी भी प्रकार की क्लिष्टता से दूरी बनाये रखते हुए मनोरंजक तरीके से कही गयीं हैं , विषय भी ऐसे हैं कि पाठक कहीं न कहीं उस से जुड़ ही जाता है और कहानी उसे अंत तक बाँध कर रखती हैं , हाँ अमूमन प्रत्येक कहानी के अंत ...