संदेश

Pili लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Khali Pili Bakvas -- Pustak Samiksha : Atulya Khare

चित्र
  खाली पीली बकवास विधा : व्यंग्य संग्रह द्वारा: डॉ. प्रदीप उपाध्याय New World Publication द्वारा प्रकाशित प्रथम संस्करण : 2024 मूल्य : 225 पाठकीय प्रतिक्रिया क्रमांक : 163  डॉक्टर प्रदीप उपाध्याय,   अपने चुभते हुए निर्भीक व्यंग्य लेखन हेतु प्रमुखता से   जाने जाते हैं। बात यदि करी जाए व्यंग्य लेखन या फिर व्यंग्य विधा की तो अत्यंत आसान शब्दों में कहा जा सकता है की साहित्य की वह शैली जिसमें किसी भी विषय व्यक्ति अथवा स्थिति की आलोचना अथवा उसका कोई स्याह पक्ष अतिशयोक्ति अथवा विरोधाभास का प्रयोग करते हुए सहज हास्यात्मक रूप में , किसी की भावनाओं को आहात किये बगैर लेखक का अपना विशिष्ट दृष्टिकोण अथवा विचार रखने हेतु किया जाता है। लेखक के यह   विचार     आम जन की भावना को भी प्रदर्शित कर सकते हैं । उपाध्याय जी की कहानियों में उनके द्वारा सृजित व्यंग्य में यही तमाम बारीकियों से युक्त   लेखन देखने को मिलता है उनके व्यंग्य बहुधा राजनीति अथवा राजनीति से प्रभावित अन्य विषयों पर केंद्रित होते हैं। बगैर किसी पार्टी ,समुदाय अथवा व्यक्ति विशेष को संबोधि...