संदेश

Rag Kasumal लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Raag Kasoomal -- Pustak samiksha : Atulya Khare

चित्र
  Pustak Samiksha : Atulya Khare समीक्षित पुस्तक : राग कसूमल द्वारा : डॉ.रमेश चंद मीणा   वेरा प्रकाशन जयपुर द्वारा प्रकाशित प्रथम संस्करण : 2026 मूल्य – 250 समीक्षा क्रमांक : 216 प्रेम, एतिहासिकता एवं कला का सुंदर सुयोग प्रस्तुत करता, “राग कसूमल” युवा कलाकार, साहित्यकार डॉ. रमेश चंद मीणा का सद्य प्रकाशित उपन्यास है जिसे वेरा प्रकाशन जयपुर द्वारा अत्यंत सुरुचिपूर्ण कलेवर में प्रस्तुत किया गया है। पेशे से चित्रकला शिक्षण का दायित्व निबाहते हुए, डॉ .रमेश चंद मीणा, चित्रकला की दुनिया में एक स्थापित नाम एवं सुपरिचित चेहरा है जिन्हें हाल फिलहाल तक रवीन्द्र नाथ टैगोर कला सम्मान , अजन्ता एलोरा कला दीर्घा सम्मान के साथ साथ अनेक नामचीन स्थाओं द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठित पुरुस्कारों द्वारा नवाज़ा जा चुका है। पुस्तक का आवरण पृष्ट राजस्थानी रजवाड़ों की झलक दर्शाता हुआ आकर्षक है वहीं विशिष्ठ उल्लेख यह भी की पुस्तक के प्रकाशन में प्रकाशक द्वारा किये गए प्रयास सार्थक हैं तथा पुस्तक पूर्णतः त्रुटि रहित है।    यूं तो यह डॉ. रमेश की बतौर उपन्यासकार पहली प्रस्तुति है, किन्तु भक्ति, प्रेम...