Cancer Se Meri Jang By Atulya Khare
कैंसर से मेरी जंग नमस्कार दोस्तों, आप लोगों द्वारा मेरे द्वारा लिखित समीक्षाएं बड़े ही स्नेह के साथ पढ़ी जा रही हैं, एवं यह आप लोगों द्वारा दिया जाने वाला प्रोत्साहन ही है जो मुझे निरंतर आपके सम्मुख नई समीक्षाएं प्रस्तुत करने हेतु एक नए जोश के साथ प्रेरित करता है। हॉबी के तौर पर शुरू किया गया छोटा सा प्रयास आज दिन का एक अभिन्न हिस्सा बन चुका है। आप लोगों से एक बेहद करीबी सा रिश्ता जुड़ गया है तो सोचा आप लोगों से अपनी एक कहानी साझा करूं। कहानी है मेरे संघर्ष की। यह जरूर कहना चाहूंगा कि लिखने का उद्देश्य सहानुभूति प्राप्त करना कतई नहीं है, बस दिल में आया कि अपनी बात अपनों से कहूं इसलिए लिख रहा हूं। तो, चलिए शुरुआत करते हैं दोनों तस्वीरों से, जो आप देख रहे हैं, ये दोनो मेरी ही तस्वीरें हैं, किन्तु फर्क देख चौंकिए मत, क्यूंकि जो फर्क है वो है 4 साल , एक मेजर सर्जरी , 30 sitting रेडिएशन , और 3 माह के मौन का , उसके साथ तकरीबन 25 किलो वजन और सबसे अहम् दमदार मूंछ का। अगस्त 2019 का वाकया है, जिंदगी चल रही थी , बैंक की नौकरी भी चल रही थी , साथ...