संदेश

जून, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Amar Ganga By Sanjeev Kumar Gangwar

चित्र
  अमर गंगा द्वारा                  : संजीव कुमार गंगवार प्रकाशन : गीतांजलि प्रकाशन पुस्तक “अमर गंगा” वर्ष 2017   में गीतांजलि प्रकाशन द्वारा प्रकाशित युवा साहित्यकार, संजीव गंगवार जी की श्रेष्ठ कविताओं का संग्रह है, जिन्हें एक आम नागरिक की दिन प्रतिदिन की व्यवस्था में अव्यवस्थाओं से सम्बंधित चिंताओं का संग्रह है। संजीव कुमार गंगवार जी स्थापित रचनाकार हैं जिनकी , साहित्य की   विभिन्न विधाओं में अनेकों कृतियाँ प्रकाशित हो चुकी हैं तथा आम जन के बीच काफी लोकप्रिय भी हुयी हैं।   प्रस्तुत काव्य संग्रह “अमर गंगा” की   पहली ही कविता   विचारों की अतिदीर्घ श्रृंखला “नमामि गंगे” के रूप में प्रस्तुत है जो की पवित्र पावन गंगा की दुर्दशा पर उनकी चिंताओं को दर्शाती है वहीं   शासन की नमामि गंगे परियोजना पर आम जन के विश्वास और अपेक्षाओं का भी एक दस्तावेज़ है । अन्य कवितायेँ   भी भिन्न विषयों पर विचारों का उद्वेलन दर्शाती हैं । भाव एवं भाषा शैली:-   प्रस्तुत काव्य संग्रह की प्रत्येक पंक्ति देश एवं...

Kavita Ka Janpaksh By Shailendr Chuhan

चित्र
  कविता का जनपक्ष द्वारा       : शैलेन्द्र चौहान प्रकाशक : मोनिका प्रकाशन शीर्षक:- शैलेंद्र चौहान कृत “कविता का जनपक्ष”   आलोचनात्मक आलेखों   और निबंधों का संकलन है जिसमें   पुस्तकों की समीक्षा भी शामिल है एवं पुस्तक के शीर्षक को सार्थक करती पुस्तक में कवि कविता और उसके जनपक्ष पर चर्चा है, जो कि “यथा नाम तथा भाव” वाली युक्ति को चरितार्थ करती कृति है ।   रचनाकार वरिष्ठ कवि , उपन्यासकार , आलोचक एवं संपादक शैलेन्द्र चौहान , साहित्य जगत में एक प्रतिष्ठित एवं स्थापित नाम है   तथा विगत ४० वर्षों से भी अधिक की उनकी गरिमामयी उपस्थिति से साहित्य जगत गौरवान्वित हुआ है। साहित्य जगत को    श्रेष्ठ गद्य एवं उच्च कोटि कि पद्य रचनाएं दे कर जहाँ एक और उन्होंने अपनी सशक्त उपस्थिति का सर्व कालीन प्रमाण प्रस्तुत किया वहीं उच्च कोटि के आलोचनात्मक साहित्य का सृजन कर एवं संपादन के क्षेत्र में   स्तरीय कार्य कर साहित्य को तो समृद्ध किया ही, वर्तमान साहित्य प्रेमियों को भी अपने साहित्यिक योगदान से कृतार्थ किया है। उनकी विभिन्न ...

Sundar Sooktiyan By Heero Wadhvani

चित्र
  सुन्दर सूक्तियां सूक्तिकार : हीरो वाधवानी प्रकाशक : अयन प्रकाशन                प्रस्तुत पुस्तक “सुन्दर सूक्तियां” साहित्य में गद्य एवं पद्य की विद्यमान प्रसिद्द ,चर्चित एवं प्रचलित विधाओं से हट कर लुप्त होती विधा है।   सूक्ति के क्षेत्र में उस रूप में लेखन की अधिकता नहीं देखने को मिलती जितनी   गद्य और कविता में की जा रही है , हालांकि क्षणिका और छंद में भी कम कार्य हुआ है किन्तु , अभी भी उनकी उपस्थिति अनुभव कर ली जाती है।   सूक्तियों   के माध्यम से भाव प्रकट करना रचनाकार हेतु एक कठिनतम कृत्य है जहाँ शब्द न्यूनतम होते हुए भी उन्हें सम्पूर्ण सन्देश प्रकट करने की अनिवार्यता भी होती है।   निःसंदेह यह एक जटिल लेखन की विधा है तथा सूक्ति लेखन, अत्यंत तजुर्बेकार, भावनाओं की अभिव्यक्ति में स्पष्टता, एवं वृहद् शब्द ज्ञान रखने वाले व्यक्ति द्वारा ही संभव है।                यूं तो यह लुप्तप्राय विधा है किन्तु इसके साथ ही साथ यह वर्तमान प्रचलित लीक से ह...

Batao Manu By Sushma Singh

चित्र
  बताओ मनु द्वारा         :- सुषमा सिंह प्रकाशन:- हिन्द युग्म सनातन धर्म के अनुसार मनु संसार के प्रथम योगी पुरुष थे। शास्त्रों के अनुसार दुनिया में सबसे पहले आना वाला मनुष्य मनु   को   ही कहा गया है। वह जगत पिता ब्रह्मा जी के मनस संकल्प से उत्त्पन्न हुए थे एवं मनुष्यों की सामाजिक तथा धार्मिक विधि संहिता का संयोजन किया , जिसे “मनुस्मृति” के नाम से जाना जाता है।   प्रथम मनु के संग प्रथम स्त्री थी शतरूपा। । इन्हीं प्रथम पुरुष और प्रथम स्त्री की सन्तानों से संसार के समस्त जनों की उत्पत्ति हुई। मनु की सन्तान होने के कारण वे मानव या मनुष्य कहलाए। । शास्त्रों में मनुस्मृति को सबसे महत्त्वपूर्ण ग्रंथ कहा जाता है। हालाँकि बहुधा उसकी गलत व्याख्या होने से अर्थ का अनर्थ ही होता रहा हैं। मनुस्मृति में स्त्री के आगमन , चरित्र , उसके हाव-भाव सहित तमाम वह बातें जो एक स्त्री को परिभाषित करती हैं , बताई गई हैं।   शीर्षक :-        मनु कहते हैं कि स्त्री को मर्यादाओं का पालन करना चाहिए क्योंकि एक मर्यादा में बंधी स...