संदेश

banaras talkies लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

BANARAS TALKIES -- Pustak Samiksha : Atulya Khare

चित्र
Pustak Samiksha : Atulya Khare   समीक्षित पुस्तक : “बनारस टॉकीज”  विधा : उपन्यास  द्वारा : सत्य व्यास हिंद युग्म द्वारा प्रकाशित प्रथम संस्करण : जनवरी 2015 प्रस्तुत संस्करण : 16 वाँ 2021 मूल्य : 199.00 समीक्षा क्रमांक : 195   सत्य व्यास द्वारा लिखित एवं 2015  में प्रकाशित उपन्यास “बनारस टॉकीज” कई मायनों में विशिष्ठहै  । जहां एक ओर इसकी भाषा शैली कुछ अलग हट कर है, वहीं कथानक का सरल सहज प्रवाह इसे रोचकता एवं लोकप्रियता प्रदान करता है। (6 वर्ष में 16 संस्करण प्रकाशित हो जाना स्वयं ही प्रमाण है )   पाठक इस पुस्तक के पात्रों के संग अपने कॉलेज जीवन के पल फिर से जी लेते हैं ।  शैली विशिष्ट है जो क्षेत्र विशेष की रग में रच बस जाने को बेताब करती है वहीं भाषा वही सीधी सरल बिना किसी विशिष्ट शब्दावली के , जो इस उम्र में आम बनारस का छात्र स्तेमाल करता है और सच कहा जाए तो यह विशिष्ट भाषा शैली ही  पाठक को स्वयं में समाहित करती है  छात्र जीवन की दैनिक गतिविधियां, चुहलबाजियां और मस्ती  है जो सामान्य किंतु अपनी प्रस्तुति से उन्हें विशिष्ट बनाती ...