संदेश

dipak लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Stalemate -- Pustak Samiksha : Atulya Khare

चित्र
Pustak Samiksha : Atulya Khare समीक्षित पुस्तक : स्टेलमेट द्वारा : दीपक गिरकर न्यू वर्ल्ड पब्लिकेशन , नई दिल्ली द्वारा प्रकाशित प्रथम प्रकाशन : 2026 मूल्य : 299/- समीक्षा क्रमांक : 245 बहुमुखी प्रतिभा के धनी , शांत एवं सौम्य व्यक्तित्व के स्वामी वरिष्ठ समीक्षक एवं साहित्यकार श्री दीपक गिरकर ने अमूमन हिन्दी साहित्य की समस्त विधाओं को अपने श्रेष्ट सृजन द्वारा समृद्ध किया है। उनके लेखन हेतु विषय कभी भी बंधन नहीं रहे , ऐसा प्रत्येक विषय जो कहीं न कहीं उनके मन को विचलित कर गया उस पर उनके भाव शब्द रूप में अभिव्यक्त होकर हमारे सामने आ गए। प्रस्तुत उपन्यास “स्टेलमेट” का शीर्षक प्रथम दृष्ट्या चौँकाता अवश्य है किन्तु मात्र समान भाव के , यह कहीं भी शतरंज के खेल से संबद्ध नहीं है। यह कहानी है जीवन की बिसात पर चलते हुए मोहरों की , जिंदगी की उस अवस्था की , जिसे शतरंज की भाषा मे स्टेलमेट कह लें या फिर रोज मर्रा की ज़िंदगी में किंकर्तव्य विमूढ़ता या फिर गतिरोध , जीवन की उसी विशेष अवस्था को वरिष्ठ लेखक द...