संदेश

मई, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Neera By Shikha Manmohan Sharma

चित्र
  नीरा द्वारा: शिखा मनमोहन शर्मा बोधि प्रकाशन द्वारा प्रकाशित प्रथम संस्करण : 2023 मूल्य : 150.00 समीक्षा क्रमांक : 220    नीरा” , कोरोना काल की भयावह त्रासदी और रूह कंपा देनी वाली यादों को ताज़ा करते दृश्यों से प्रारंभ होती है युवा लेखिका शिखा जी ने, नीरा की कहानी को , शब्दों के जरिए वास्तविकता के इतना करीब ला दिया है मानो सब सामने ही घटित हो रहा हो एवं इसका संपूर्ण श्रेय लेखिका को है , जिन्होंने अपने उपन्यास “नीरा” में घटनाक्रम को उसके संपूर्ण यथार्थ के संग चित्रित करते हुए पेश हर भाव को शब्दरूप में हूबहू अभिव्यक्त कर दिया। बात करे शिखा जी के साहित्य सृजन की तो “नीरा” उनका दूसरा उपन्यास है हाल ही प्राप्त जानकारी के मुताबिक उनका तीसरा उपन्यास “दमयंति” भी साहित्य अकादमी द्वारा स्वीकृत हुआ है तथा शीघ्र पाठकों के समक्ष होगा। इसके पूर्व उपन्यास   “ मैं अभी जिंदा हूं” प्रकाशित हो चुका है वहीं विभिन्न एकल काव्य एवं कहानी संग्रह तथा साझा संग्रह भी प्रकाशित हो चुके है। विभिन्न समाचार पत्रों में उनकी रचनाएं अक्सर प्रकाशित होती रहती हैं, एवं समाचार पत्रों इत्यादि म...