संदेश

Nagina लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Ram Nagina Maurya Kee 23 Chayanit Kahaniyan -- pustak samiksha : Atulya Khare

चित्र
  Pustak Samiksha : Atulya Khare   समीक्षित पुस्तक :  राम नगीना मौर्य की 23 चयनित कहानियां द्वारा : राम नगीना मौर्य रश्मि प्रकाशन द्वारा प्रकाशित                     “राम नगीना मौर्य” देश के हिंदी साहित्य जगत में , ख्यातिलब्ध साहित्यकारों में प्रमुखता एवं सम्मान से लिया जाने वाला नाम है, जिनकी रचनाओं को किसी परिचय की दरकार नहीं है। किस पत्र या पत्रिका में उनकी रचना प्रकशित नहीं हुयी यह पता करना भूसे में सुई ढूँढने के समान ही होगा। उनके कई साझा संकलन , कहानी संग्रह प्रकाशित हुए एवं निर्विवादित रूप से वे स्वयम लेखन कला का एक गुरुकुल है। राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न पुरुस्कारों द्वारा नवाज़े जा चुके हैं। उनकी कहानियां विभिन्न देशकाल, स्थितियों , तजुर्बों, स्मृतियों एवं जीवन के संघर्षों से उपजी हैं। जीवन में जो भिन्न भिन्न किरदार व्यक्ति जीता है एवं जिसके अनुसार उस की भूमिकाये बदलती हैं उनका बहुत ज्यादा प्रभाव कहानियों पर है। उन्होंने दैनिक जीवन कि आम उपेक्षित सी घटनाओं या बेहतर होगा उसे बातें ही कहा जाये,...