Us Din -- Pustak Samiksha : Atulya Khare
Pustak Samiksha : Atulya Khare समीक्षित पुस्तक : उस दिन द्वारा : पूनम अहमद विधा : आत्मकथा अद्विक पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित संस्करण : प्रथम 2024 मूल्य : 220 समीक्षा क्रमांक : 147 पूनम जी की कई पुस्तकें अभी तक पढ़ीं , उन पर लिखा भी , और उनकी पहली पुस्तक पढ़ने के समय से ही उनके अंदाज़े बयां का मुरीद हूं, और अब जो उन्होंने अपनी कहानी या कहें जीवन के संस्मरण “उस दिन” शीर्षक से पुस्तक के रूप में सँजोये हैं उस पर तो कुछ कहने की आवश्यकता ही नहीं। बस यही कहना काफी होगा लिखने के तरीके के लिए और लिखने की सहजता के लिए पढ़ा जाना चाहिए। भाव तो उनके कहन में सहज ही आ गए और इस पुस्तक के प्रारंभिक संस्मरण जैसे “उस दिन” और पिता से आखरी मुलाकात में तो भावनाओं का दरिया आपको अपने साथ सहज ही बहा ले जाता है। उस दिन , आम इंसान की जिंदगी में जो कुछ बीतता है उसे इतने खूबसूरत तरीके से भी बतलाया जा सकता है यह इस पुस्तक को पढ़ कर ही पता लगा। अपने विषय में लिखते हुए यह एक ...