Damyanti -- Pustak Samiksha : Atulya Khare
Pustak Samiksha : Atulya Khare समीक्षित पुस्तक : दमयन्ती द्वारा : शिखा मनमोहन शर्मा दृष्टि प्रकाशन द्वारा प्रकाशित प्रथम प्रकाशन : 2026 मूल्य : 250 समीक्षा क्रमांक : 246 शिखा मनमोहन शर्मा द्वारा लिखित उपन्यासों " नीरा " एवं " अभी मैं जिंदा हूँ " की समीक्षा पूर्व में मेरे द्वारा की गई थी एवं उनके द्वारा रचित इस तीसरी पुस्तक को पढ़ने के पश्चात लेखिका की शैली के विषय में अब निःसंकोच कहा जा सकता है कि वे मात्र कथानक में रंग ही नहीं भरती अपितु पात्रों के भावों को जीती हैं उनके पात्रों के मनोभावों की शाब्दिक अभिव्यक्ति ही उनके द्वारा हमारे समक्ष प्रस्तुत किए जाते हैं एवं अपने कथानक के पात्रों के मनोभावों को सहज स्वाभाविक एवं पूर्ण वास्तविकता के संग व्यक्त करने में उन्हें महारथ हासिल हैं। प्रस्तुत पुस्तक " दमयंती ", प्रसिद्द नल दमयंती की कहानी है जो युगों युगों से कही सुनी जाती रही है , तथा विलक्षण आत्मिक प्रेम के लिए स...