Mahayatra -- pustak samiksha : Atulya Khare
pustak samiksha : Atulya Khare “महायात्रा” विधा : कहानी द्वारा : रमेश खत्री मोनिका प्रकाशन जयपुर द्वारा प्रकाशित संस्करण द्वितीय : 2023 मूल्य : 390.00 समीक्षा क्रमांक : 183 वरिष्ठ लेखक, संपादक रमेश खत्री जो अपने परिवेश एवं जमीन से जुड़े लेखन के लिए बखूबी जाने जाते हैं एवं सतत साहित्य सेवा में सृजन कार्य में व्यस्त हैं , उनके सृजन अपने प्रत्येक रूप फिर वह कहानियाँ हों अथवा उपन्यास , उनकी कथावस्तु मध्यमवर्गीय जीवन जी रहे आम जन की आर्थिक सामाजिक विषमताओं एवं मानसिक तथा कभी कभी उल्लेख से परे अन्य व्यक्तिगत समस्याओं के इर्द गिर्द घूमते हुए उस पात्र को केंद्रित कर समस्या को बखूबी उठाती हैं। बात करें उनके लेखन की विशिष्ठ शैली की तो अपनी बात को छोटे छोटे प्रचलित मुहावरों के द्वारा और अधिक स्पष्ट करना तथा क्षेत्रीय भाषा का यथा स्थान प्रयोग उनकी प्रस्तुति को अधिक ग्राह्य बनाता है। इसी तारतम्य में अपनी नवीनतम प्रस्तुति के द्वारा उन्होंने अपनी श्रेष्ठ 9 कहानियों को फिर एक बार उसी निम्न माध्यम वर्ग के किरदारों पर केंद्रित किया है अपने कथा संग्रह “महायात...