संदेश

Atulya meghdoot लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Apne Apne Meghdoot -- Pustak Samiksha : Atulya Khare

चित्र
Pustak Samiksha : Atulya Khare   समीक्षित पुस्तक  :  अपने अपने मेघदूत द्वारा : पूनम अहमद विधा : कहानी  इंडिया नेटबुक्स द्वारा प्रकाशित प्रथम संस्करण : 2022 मूल्य : 225.00 पुस्तक समीक्षा क्रमांक : 106 सरल सहज पठनीय एवं सुंदर यदि यह सभी खूबियाँ किसी एक लेखक में देखनी हो तो बेशक पूनम जी का नाम लिया जा सकता है, जो बोधगम्य भाषा , सरल प्रवाहमयी   शैली एवं आम जन जीवन के बीच से लिए गए विषयों पर लिखने हेतु बखूबी जानी जाती हैं। इसके पूर्व मेरे द्वारा उनकी पुस्तक “ मूनगेट” की समीक्षा की गयी थी जिसकी चारों कहानियों में नारी विमर्श को प्रमुखता से देखा गया था । उ सके बाद उ नकी पुस्तक “कोयले की लकीर”   जो की कहानी संग्रह है उस की भी समीक्षा मैंने लिखी थी जिसमें भी नारी विमर्श प्रमुख है . प्रस्तुत पुस्तक जो की पुनः एक कथा संग्रह है , अपने आप में 19 खूबसूरत कहानियों का एक गुलदस्ता है जिसमें हर मिजाज की कहानियाँ उन्होनें कहीं हैं। क हानियां अत्यंत मनोरंजक , रोचक एवं आसान रोजमर्रा की भाषा में हैं , और विषय भी या तो सामान्य जनजीवन के रोजाना के मुद्दे हैं या फिर...