Gumshuda Credit Cards Editor Neelam Kulshreshth
गुमशुदा क्रेडिट कार्डस समीक्षा क्रमांक : 93 कहानी संकलन : गुमशुदा क्रेडिट कार्डस नीलम कुलश्रेष्ठ द्वारा संपादित एवं वनिका पब्लिकेशन्स द्वारा प्रकाशित मूल्य : 280.00 प्रस्तुत कहानी संकलन “ गुमशुदा क्रेडिट कार्डस ” , की समीक्षा निश्चय ही अत्यंत दुरूह कार्य था ,14 श्रेष्ठ लेखिकाओं की श्रेष्ठ रचनाओं को स्वतंत्र रूप से पढ़कर उसे अलग अलग यूं समीक्षित करना की संपूर्णता के साथ एक दूसरे के प्रभाव से कतई प्रभावित भी न हों। यूं तो समग्र रूप से पुस्तक के विषय में एवं संकलन में सम्मिलित कहानियों के विषय में एक सामान्य राय दी जा सकती थी किन्तु मैंने उसे प्रत्येक विदुषी लेखिका के लेखन के विषय में, उनकी लेखन शैली को जानने समझने हेतु प्राप्त एक सुअवसर के रूप में देखा एवं सभी कहानियों को इत्मीनान से पढ़ कर उन पर अपने विचार प्रस्तुत किए हैं । सभी कहानियों में मूल भाव लगभग एक ही है और हो भी क्यों न , जब की विषय ही माँ पर केंद्रित हो। हर मां लगभग समान परिस्थिति को झेलती है इसीलिए तो हर रूप में नारी की कसमसाहट , मां की उहापोह के हालात , पत्नी...