संदेश

jiten Thakur लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Ek Tukda Zindagi -- Pustak samiksha : Atulya Khare

चित्र
 Pustak samiksha : Atulya Khare एक टुकड़ा ज़िंदगी विधा: कहानी द्वारा: जितेन ठाकुर काव्यांश प्रकाशन द्वारा प्रकाशित प्रथम संस्करण :2026 मूल्य: 200.00 समीक्षा क्रमांक : 211   हाल ही में उत्तराखंड सरकार द्वारा वर्ष 2025 हेतु “उत्तराखंड साहित्य भूषण सम्मान” से नवाजे गए वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. जितेन ठाकुर हिंदी साहित्य में सुस्थापित, अत्यंत प्रतिष्ठित कथाकार हैं। विगत पाँच दशकों से साहित्य जगत में उनकी उपस्थिति एवं सतत सक्रियता तथा महत्वपूर्ण लेखन क्रम द्वारा उनके अविस्मरणीय योगदान ने उन्हें उन ऊंचाइयों पर विराजित कर दिया है जहां काम ही नाम बन जाता है। उनकी पहली कविता तत्कालीन प्रतिष्ठित साप्ताहिक पत्रिका धर्मयुग मे 1975 में प्रकाशित हुई थी तत्पश्चात उस दौर की अमूमन प्रत्येक साहित्यिक पत्रिका यथा सारिका, रविवार, साप्ताहिक हिंदुस्तान, कादम्बनी सहित अन्य सभी प्रतिष्ठित पत्रिकाओं ने उनकी रचनाएं प्रमुखता से प्रकाशित करीं। उनकी साहित्यिक कृतियों का देश की अमूमन प्रत्येक भाषा में अनुवाद किया गया जो की उनके साहित्यिक सृजन की लोकप्रियता दर्शाता है। साहित्य की विभिन्न विधाओं में उनके प्रकाशित स...