Khamosh Kadam -- Pustak Samiksha : Atulya Khare
· Pustak Samiksha : Atulya Khare · समीक्षित पुस्तक : खामोश कदम · विधा : उपन्यास · द्वारा : रूपसिंह चंदेल · अमन प्रकाशन कानपुर द्वारा प्रकाशित · प्रथम संस्करण : 2026 · मूल्य : 275.00 · समीक्षा क्रमांक : 236 रूपसिंह चंदेल जी का नया उपन्यास “खामोश कदम” जिसे अमन प्रकाशन ने प्रकाशित किया है, एक बार पुनः उनकी चिर परिचित यथार्थवादी शैली में एक ऐसा गंभीर विचारोत्तेजक लेकिन चिंतनीय कथानक प्रस्तुत करता है, जो जीवन के कटु यथार्थ पर बारम्बार सोचने हेतु विवश करता है। यथार्थ घटनाक्रम एवं परिवेश को केंद्र में रखकर कथानक ढालने वाले चंद ही साहित्यकार हैं, उनमें भी वरिष्ठ साहित्यकार रूपसिंह जी की शैली विशिष्ट है। उनकी लेखन शैली जीवंत यथार्थवाद का सर्वोत्कृष्ट उदाहरण है। कह सकते हैं की उन...