Karoon Ka Khajana -- pustak samiksha : atulya khare
Pustak Samiksha : Atulya Khare कारूं का खजाना विधा : कहानी द्वारा : राम नगीना मौर्य रश्मि प्रकाशन द्वारा प्रकाशित प्रथम प्रकाशन वर्ष : 2025 मूल्य: 250.00 समीक्षा क्रमांक : 181 वरिष्ठ लेखक एवं उच्च पदस्त प्रशासनिक अधिकारी राम नगीना मौर्य जी अपने शासकीय कर्तव्य निर्वहन के संग संग सतत लेखन कर्म में व्यस्त हैं एवं अब उन्होनें अपनी नवीनतम कृति “कारूं का खजाना” पाठकों के सम्मुख प्रस्तुत करी है, जिसमें उनकी वे कहानियां संग्रहीत हैं जो पुस्तक रूप में प्रकाशित उनके विभिन्न कहानी संग्रहों में शामिल हुई है, वहीं कुछ कहानियां ऐसी भी हैं जो उन पुस्तकों में तो नहीं थी किंतु अन्यत्र प्रकाशित हुई एवं पाठकों द्वारा सराही गई। पुस्तक को पढ़ना निश्चय ही सुखद है एवं मस्तिष्क को एक अच्छी पठनीय खुराक प्राप्त होने का आनंद सुधि पाठक जन स्वयं अनुभव करेंगे। इस पुस्तक में उनकी 12 सुंदर कहानियां है जिनमें से अधिकांश पर मैने उन संग्रहों की समीक्षा के दौरान टिप्पणी की थी। कुछ कहानियां जो पहली बार पुस्तक में शामिल की गई हैं उनकी...