संदेश

दिसंबर, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Baal Katha Sagar By Devendra

चित्र
  “ बाल कथा सागर ” बाल कथा सागर विधा : बाल कथा संग्रह     द्वारा : देवेन्द्र प्रलेख प्रकाशन द्वारा प्रकाशित मूल्य: 500.00 पृष्ट: 220 प्रथम संस्करण : 2023 समीक्षा क्रमांक : 114 “बाल कथाएं” आम तौर पर बच्चों के लिए लिखी जाने वाली कहानियां होती हैं। इन कथाओं का स्वरूप बच्चों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक , सरल , और समझने में आसान होता है। आकार की दृष्टि से भी , यह छोटी छोटी कहानियां होती हैं जो बच्चों की रूचि , शिक्षा , और मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए लिखी जाती हैं। वर्तमान विकसित साधन सम्पन्नता   एवं तकनीकि क्षेत्र की अभूतपूर्व प्रगति के चलते आज के बच्चों की पसंद में भी व्यापक परिवर्तन देखने को मिलता है। अब वे कुछ भिन्न प्रकार की कहानियों को पसंद करते हैं। उन्हें फैंटेसी , एक्शन , विज्ञान व अंतरिक्ष के भेद जैसे विषय अधिक पसंद आते हैं। पूर्व कालीन परी कथा , जादूगर के किस्से , राजा एवं राक्षस के युद्ध, राजकुमारी का अपहरण व राजकुमार द्वारा बचाकर लाना जैसे किस्से व अन्य प्रेरक , रोमांचक , स्वतंत्रता सैननियों के , क्रांतिकारियों के जीवन परि...

Bache Huye Prisht By Rampal Shrivastav

चित्र
  “बचे हुए पृष्ट   "   “बचे हुए पृष्ट” द्वारा : राम पाल श्रीवास्तव विधा : आलेख शुभदा बुक्स द्वारा प्रकाशित पृष्ठ संख्या : 181 मूल्य : 320.00 समीक्षा क्रमांक : 112   समय समय पर उपजी भिन्न भिन्न राजनीतिक परिस्थितियों एवं उनसे संबद्ध ज़ुदा जुदा परिवेशों पर एवं विभिन्न ज्वलंत मुद्दों तथा ऐसी   घटनाओं पर    जिन्हें हम जान बूझ कर अनदेखा करते हुए आगे बढ़ जाते हैं, लिखित 51 आलेखों का संग्रह है, “बचे हुए पृष्ट”, जो वरिष्ट साहित्यकार राम पाल जी के पत्रकारिता के क्षेत्र में एवं बतौर साहित्यकार उनके दीर्घकालीन अनुभव एवं गंभीर विचारण के द्योतक हैं। पुस्तक की विषय वस्तु के विषय में कुछ कहा जाए उसके पूर्व एक विशिष्ठता की ओर ध्यानकर्षित कर दूँ की पुस्तक में कहीं किसी विशेष धारा की ओर झुकाव अथवा पक्षपात परिलक्षित नहीं होता। राम पाल जी जिस किसी भी विषय या घटना को केन्द्रित कर लिखते हैं उस वख्त मन में उपजे विचार एवं भावों को शब्द रूप में प्रकट कर देना उनकी सहज   शैली है जो सरल एवं सुगम्य होते हुए भी विशिष्ट बन जाती है।   सहज रूप मे भाव अथवा विचा...

Ujale Ki Or by Minni Mishra

चित्र
  उजाले की ओर उजाले की ओर विधा : लघुकथा द्वारा: मिन्नी मिश्रा   इसमाद प्रकाशन द्वारा प्रकाशित मूल्य : Rs. 199 पृष्ट   :114 समीक्षा क्रमांक : 110                                                                  मिन्नी मिश्रा जी युवा साहित्यकारों की उस श्रेणी से आती हैं जो साहित्य जगत में अपने बहुमूल्य योगदान के चलते पाठक वर्ग एवं साहित्य जगत के पुरोधाओं के बीच में एक बेहतरीन मुकाम हासिल कर चुके हैं। सुप रिचित साहित्यकार हैं जिनकी विभिन्न रचनाएं प्रकाशित हो चुकी हैं व प्रकाशित रचनाओं से भिन्न , अन्य संचार माध्यमों पर भी   वे निरंतर अपनी श्रेष्टतम   रचनाओं को पाठकों के सम्मुख रखती रहती हैं तथा पाठक उनसे बखूबी परिचित हैं ही एवं उनके श्रेष्ठ सृजनात्मक कार्यों हेतु साहित्य जगत में भी वे विभिन्न उच्च   श्रेणी के पुरुस्कारों से नवाजी जा चुकी हैं।   उनका इसी वर्ष प्रकाशित 83 लघुकथ...