संदेश

मई, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

MAN CHANCHAL CHANCHAL BY ARVIND KAPOOR

चित्र
  मन चंचल चंचल विधा : कविता द्वारा : अरविन्द कपूर प्रखर गूंज पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित प्रथम संस्करण : 2025 मूल्य: 250.00 पाठकीय प्रतिक्रिया क्रमांक : 176 कविता , कवि की भावनाओं का शब्द रूपी विस्तार है। कविता के माध्यम से कवि अपनी भावनाओं , विचारों और अनुभवों को शब्दों में पिरोकर व्यक्त करता है। कविता में कवि की आत्मा की गहराइयों का प्रतिबिंब होता है , जो पाठक के साथ जुड़कर उसे भी भावनात्मक रूप से प्रभावित करती है। कवि अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त करने हेतु उपयुक्त शब्दों का चयन करके अपनी भावनाओं को व्यक्त करता है , भावनाओं की यह शाब्दिक अभिव्यक्ति अपनी भावनाओं को सबके सम्मुख प्रस्तुत करने का श्रेष्ट माध्यम है, एवं अपने मनोभावों को व्यक्त करने हेतु कवि अरविन्द कपूर द्वारा सुंदर अभिव्यक्ति इस काव्य संग्रह के रूप में प्रस्तुत की गई है। यह अरविन्द जी का प्रथम कविता संग्रह है एवं प्रतीत होता है की हाल फिलहाल तो किसी निश्चित शैली में बंधे नहीं हैं। संग्रह में कुल जमा 85 कविताएं संग्रहीत की गई   हैं जिनमें से कुछ तो अवश्य ही बेहतर कही जा सकती हैं। उनकी   कविता ...