Trahimam Yuge Yuge By Ram Pal Shrivastava
त्राहिमाम युगे युगे विधा : उपन्यास लेखक : राम पाल श्रीवास्तव प्रकाशक : न्यू वर्ल्ड पब्लिकेशन नई दिल्ली प्रथम संस्करण : 2024 मूल्य : 425 रुपए पाठकीय प्रतिक्रिया क्रमांक : 14 8 सर्व प्रथम यह स्पष्ट कर दूँ की पुस्तक के विषय में यह मेरी सहज प्रतिक्रिया है जिसका एक मात्र उद्देश्य पुस्तक के विषय में अपनी बात कहना और प्रबुद्ध इक्षुक पाठक को पुस्तक के विषय में बतलाना है, अतः भाषा की सहजता, सरल वाक्य विन्यास से इतर किसी प्रकार के पांडित्य एवं गंभीर साहित्यिक जुमलों की अपेक्षा न करें। भविष्य में भी मेरा प्रयास यही होगा की पढ़ी गई पुस्तक की इतनी जानकारी आप को दे सकूँ की आप पुस्तक के विषय में अपनी राय बना सकें एवं पढ़ने संबंधित निर्णय ले सकें। मेरी पाठकीय प्रतिक्रियाओं (जिन्हें प्रबुद्ध जनों के कहने पर मैं मूढ़मति समीक्षा कहता और समझता समझाता रहा ) के द्वारा मुझसे जुड़े तमाम मित्र जानते ही हैं इस के पूर्व भी रामपाल श्रीवास्तव जी की विभिन्न पुस्तकों के विषय में मैने आपसे चर्चा की है। तात्पर्य यह की हम सभी उनसे एवम उनके कृति...