Doosra Akash By Dr Naresh Dadhich
दूसरा आकाश दूसरा आकाश विधा : काव्य संग्रह द्वारा : डॉ. नरेश दधीच मोनिका प्रकाशन जयपुर द्वारा प्रकाशित प्रथम संस्करण : 2021 मूल्य : ₹ 290.00 समीक्षा क्रमांक : 126 अपने आप में 92 दुर्लभ एवं विविधता लिए हुए भावों को संजोए हुए एक ऐसी कृति है जिसे सहज में लिया जाना सृजक एवं सृजन के संग अन्याय ही होगा। जमीन से जुड़ी हुई किंतु प्रगति को उन्मुख , तथा सृष्टि को , इस जगत को एक भिन्न दृष्टि से अपने ही नजरिए से देखने का प्रयास है। एक नया ही व्यक्तित्व है , गंभीर विचरण है एवं उस विचारण को समर्थित करता व संबल प्रदान करता भाषा का सुंदर कलात्मक प्रयोग भी दर्शनीय है। उनके विचारों की सम्पूर्ण एवं स्पष्टता प्रदर्शित करती हुई है संग्रह की पहली ही कविता "कवि" उनकी कविता सामान्य से कुछ भिन्न है यथा शीर्षक भी दूसरा आकाश है और सामान्य से भिन्न है उनका आकाश । उनकी कविता “मेरा अस्तित्व” कहीं भीतर तक प्रभावित करती है जहां उनके अमिट एवं स्थाई रहने के भावों के स्पष्ट संकेत मिलते हैं जब वे कहते हैं कि: मेरे आंगन की धूप मेरा इंतजार करती है आज भी ...