संदेश

Bahadur Rajkumari By Sanjeev Kumar Gangvar

चित्र
  समीक्षा क्रमांक : 90 बहादुर राजकुमारी बालकथा संग्रह द्वारा : संजीव कुमार गंगवार नवीन प्रकाशन कोलकता द्वारा प्रकाशित मूल्य : 250/- संजीव गंगवार जी साहित्य सृजन में अपने सतत श्रेष्ठ सृजन हेतु बखूबी पहचाने जाते हैं , विगत तकरीबन 25 वर्षों से वे अनगिनत रचनाओं के संग साहित्य सृजन में सक्रिय बने हुए हैं।     साहित्य की अमूमन प्रत्येक विधा में उन्होनें अपना योगदान दिया है व उनकी कृतियाँ प्रबुद्ध पाठक वर्ग द्वारा बेहद सराही गई हैं।     बाल साहित्य सृजन में पूर्व में भी उन्होनें कविताएं रच कर विभिन्न   बाल काव्य संग्रहों   के रूप में प्रकाशित किया था।     प्रस्तुत पुस्तक के द्वारा उन्होनें बाल सुलभ जिज्ञासाओं एवं उम्र के सबसे खूबसूरत दौर की रुचियों   के दृष्टिगत बालकथाओं का सृजन किया है एवं 14 बाल कथाओं को “बहादुर राजकुमारी”   कथा संग्रह के द्वारा प्रस्तुत किया है।       हाल फिलहाल में बाल साहित्य सृजन के क्षेत्र में भिन्न भिन्न कथाकारों द्वारा बाल कविताएं एवं कहानियाँ आदि सृजित कर अत्यंत सराहनीय कार्य किया ...

Devendra Nahi Devan By Devendra Kumar

चित्र
  देवेन्द्र नहीं देवन ( आत्मकथ्य ) देवेन्द्र कुमार प्रखर प्रकाशन द्वारा प्रकाशित पुस्तक समीक्षा क्रमांक : 89 मूल्य : 500.00 देवेंद्र जी को एक लेखक, अनुवादक, अथवा पत्रकार कहने की अपेक्षा उन्हें बाल साहित्य सृजन का श्रेष्ठ गुरुकुल कहना अधिक उचित एवं उपयुक्त प्रतीत होता है। एक ऐसी शख्सियत जिसने   जो भी सीखा अपने तजुर्बों से, जीवन में पारिवारिक हो आर्थिक अथवा सामाजिक , प्रत्येक स्तर पर अमूमन हर उस मुश्किल को झेला जिससे हर कोई किनारा करता है व बचना चाहता है,   न तो कोई आधारभूत शिक्षण, न साधन, और न ही कोई सहयोग अथवा गॉड फ़ादर जैसी सीढ़ी, जो उन्हें सफलता के शिखर पर ले जाती । अत्यंत संघर्षपूर्ण किन्तु प्रेरणास्पद जीवन रहा है जिससे जहाँ एक और बहुत कुछ सीखने को मिलता है वहीं   उन्होंने बहुत   से ऐसे विषय भी बगैर   स्पष्ट कहे ही मात्र संकेतों द्वारा   सामने रख दिए हैं जिन पर आज भी   हमारे सुधारोन्मुखी प्रगतिशील समाज को गहन विचारण एवं मूलभूत सुधारों के प्रयास की आवश्यकता है। उन्होंने स्वयं कैसे लिखने का यह सफ़र शुरू किया यह जानना वाकई अत्यंत चोंकाने वा...

Ishwar Ki Diary By Lalan Chaturvedi

चित्र
  कविता संग्रह :   ईश्वर की डायरी द्वारा : ललन चतुर्वेदी न्यू वर्ल्ड पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित संस्करण : 2023 मूल्य              : 225. 00 पुस्तक समीक्षा क्रमांक : 87   ललन चतुर्वेदी , व्यंग्य विधा में अपनी   तीखी एवं सटीक व्यंग्य लेखन शैली के कारण सुपरिचित नाम है, जो काव्य सृजन में भी एक बेहतर मुकाम हासिल कर चुके हैं , समय समय पर उनके व्यंग्य एवं कवितायेँ भिन्न भिन्न स्तरीय पत्र पत्रिकाओं एवं वेब पोर्टल्स पर प्रकाशित होते रहते हैं एवं “प्रश्न काल का दौर” नाम से एक व्यंग्य संकलन भी प्रकाशित हो चुका है ।   वहीं ईश्वर की डायरी उनका प्रथम काव्य संग्रह है जिसमें उनकी चुनिन्दा कवितायेँ संग्रहीत की गयी हैं।  पूर्व में ललन जी की कविताये फेसबुक पर ही पढ़ीं थीं व उनकी व्यंग्य रचनाएं भी , जिनमें प्रथम तो मुख्यतः उनके शीर्षक ने ही आकर्षित किया किन्तु ज्यों ज्यों व्यंग्य रचना का पाठन   आगे बढ़ता   गया   उनके तीखे तंज एवं गंभीर कटाक्ष उनकी लेखनी के कायल बनाते गए एवं जब यह काव्य संग्...