Gajshardool -- Pustak Samiksha : Atulya Khare
Pustak Samiksha : Atulya Khare समीक्षित पुस्तक : गजशार्दूल विधा : ऐतिहासिक गाथा, उपन्यास द्वारा : अनीश सिंह खरसन सम्पादन: M.I. राजस्वी VETERAN Publishing House ( VPH ) द्वारा प्रकाशित प्रकाशन वर्ष : 2025 मूल्य : 249 समीक्षा क्रमांक : 206 युवा लेखक एवं पेशी से इंजीनियर, अनीश सिंह खरसन द्वारा सृजित कृति “गजशार्दूल” वरिष्ठ साहित्यकार एम. आई. राजस्वी के सम्पादन में वेट्रन प्रकाशन द्वारा प्रस्तुत की गई है, के विषय में असमंजस में हूँ की आपसे इसका परिचय शोध ग्रंथ के रूप में करवाऊँ अथवा ऐतिहासिक पात्रों एवं भौगोलिकता को पुनर्जीवित करते हुए एक अनूठे उपन्यास के रूप में जिसके लेखक, कठिन श्रमसाध्य शोध्यके द्वारा तत्कालीन भारतवर्ष की शासन व्यवस्था, एवं अन्य सामाजिक पहलुओं पर अत्यंत सूक्ष्म विश्लेषण सहित विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने में सफल हुए हैं। गजशार्दूल, कल्चुरी नरेश महाराज जाजल्यदेव एवं नागकुल के राजा सोमेश्वरदेव की युद्ध विषयक रणनीतियों , कठोर एवं क्रूर दंड व्यवस्था, खुफिया अभियानों, सामाजिक सद्भावना , पा...


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें