MUTTHI BHAR AASMAN BY MINAKSHI SINGH
 
  मुट्ठी भर आसमान   द्वारा: मीनाक्षी सिंह   विधा : कहानी (संग्रह)   हर्फ़ पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित   प्रथम संस्करण :2021   मूल्य : 150.00   पाठकीय प्रतिक्रिया क्रमांक :166   आज बात मीनाक्षी सिंह के 21 कहानियों के संग्रह   “मुट्ठी भर आसमान”की।   लेखिका स्वयं काफी मुखर हैं   तथा उन्हें fb पर सदा एक्टिव देखा है, हाँ यह कहना मुश्किल है कि पहले वे fb पर मित्रता सूचि में जुड़ीं थीं अथवा उनकी पुस्तक मेरे लायब्रेरी में। तकरीबन 2 वर्ष हुए पुस्तक खरीदे हुए किन्तु संभवतः कुछ आलस्यवश ही पढ़ी न जा सकी। पुस्तक कि अधिकांश कहानियां नारी विमर्श आधारित हैं ,  जहाँ उनके नारी पात्र काफी खुले विचारों के ,  वर्जनाओं को तोड़ते हुए एवं आधुनिकता को उसके स्वच्छ एवं पारदर्शक मूल्यांकन के पश्चात स्वीकारते हुए , मुखर किन्तु शालीन हैं ,  सच को स्वीकारते हुए एक जुझारू प्रवृत्ति का परिचय भी उनके नारी पात्र दे रहे हैं।   नारी मन कि भावनाओं को बखूबी समझ कर शब्द देने में वे पूर्णतः सफल रहीं हैं। पात्रों के सृजन में कहीं न कहीं पात्रों का सम्पूर्ण मनोवैज्ञानिक अध्ययन   भी छुपा हुआ है।   ...
 
 
 
