Yayavari By Arvind Kumarsambhav
 
  “यायावरी”   द्वारा : अरविन्द कुमारसंभव   सबलपुर प्रकाशन जयपुर द्वारा प्रकाशित   मूल्य : 300   प्रथम संस्करण : 2023   समीक्षा क्रमांक : 133      साहित्य जगत में सुविख्यात एवं अमूमन साहित्य की प्रत्येक विधा में उल्लेखनीय कार्य करते हुए लेखन कर्म से इतर भी साहित्य सेवा में स्वयम को आहूत कर चुकी शख्सियत हैं अरविन्द कुमारसंभाव जी। पर्यटन विषय पर लिखित समीक्षाधीन पुस्तक “यायावरी” से उन्होंने साहित्य के क्षेत्र में कविता उपन्यास इत्यादि से कुछ अलग लिख कर युवा नई पीढ़ी के साहित्यकारों को भी एक नई दिशा दिखलाई है।   अरविन्द जी को हिन्दी साहित्य जगत में ,   अलग से किसी परिचय की दरकार ही नहीं है साहित्य को अपने अमूल्य योगदान एवं साहित्य संबंधित अन्य   श्रेयस्कर कार्यों   के द्वारा वे अब आइकन   बन गए हैं। जहां एक ओर वे स्वयम विभिन्न साहित्यिक संस्थाओं से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं वहीं साहित्य से जुड़े हुए विभिन्न कार्यक्रमों में भी उनकी सक्रियता एवं अमूल्य योगदान प्रशंसनीय है।            साहित्य के क्षेत्र में उनकी सक्रियता एवं य...
 
 
