संदेश

अगस्त, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Abhaasi Duniya Ka Sach Edited By Dilip Kumar Pandey & Atul Kumar Sharma

चित्र
  “आभासी दुनिया का सच” विधा : आलेख सम्पादन : दिलीप कुमार पाण्डेय एवं अतुल कुमार शर्मा प्रथम प्रकाशन वर्ष : 2025 आस्था प्रकाशन गृह द्वरा प्रकाशित   मूल्य : 295.00 समीक्षा क्रमांक : 184 पुस्तक “आभासी दुनिया का सच”,   विषय पर विभिन्न क्षेत्रों की   ज्ञानी,   जानी मानी 33   हस्तियों यथा साहित्यकार, शिक्षक, आदि   द्वारा कंप्यूटर-मीडिया एवं इनफार्मेशन टेक्नॉलजी आधारित वातावरण जिसे बहुलता में आभासी दुनिया कहा जाता है, के   विषय में उनके अपने विचारों का संग्रह है। जैसा मैंने प्रारंभ में ही कहा की 33विभिन्न क्षेत्रों से सम्बद्ध शख्सियतों ने विषय पर अपने अपने विचार रखे है और अमूमन सभी ने इस के प्रभावों, दुष्प्रभावों पर अपनी बात रखी है। पुस्तक में भिन्न भिन्न महारथियों के लेख पढ़ कर मैंने जो जाना वह आगे    आपके लिए प्रस्तुत कर रहा हूँ , उसके पहले उन महनुभावों के नाम अवश्य लेना चाहूँगा जिनसे इस पुस्तक को संपूर्णता प्राप्त हुई-   सर्व श्री जयप्रकाश तिवारी, राकेश वशिष्ट, रामपाल श्रीवास्तव, चंदरेश्वर, अजय शर्मा, धर्मपाल साहिल, अजय ...

Mahayatra By Ramesh Khatri

चित्र
  “महायात्रा” विधा : कहानी द्वारा : रमेश खत्री मोनिका प्रकाशन जयपुर द्वारा प्रकाशित संस्करण द्वितीय : 2023 मूल्य : 390.00 समीक्षा क्रमांक : 183 वरिष्ठ लेखक, संपादक रमेश खत्री जो अपने परिवेश एवं जमीन से जुड़े लेखन के लिए बखूबी जाने जाते हैं एवं सतत साहित्य सेवा में सृजन कार्य में व्यस्त हैं , उनके सृजन अपने प्रत्येक रूप फिर वह कहानियाँ हों अथवा उपन्यास , उनकी कथावस्तु मध्यमवर्गीय जीवन जी रहे आम जन की आर्थिक सामाजिक विषमताओं एवं मानसिक तथा कभी कभी उल्लेख से परे   अन्य व्यक्तिगत समस्याओं के इर्द गिर्द घूमते हुए उस पात्र को केंद्रित कर समस्या को बखूबी उठाती   हैं। बात करें उनके लेखन की विशिष्ठ शैली की तो अपनी बात को छोटे   छोटे प्रचलित मुहावरों के द्वारा और अधिक स्पष्ट करना तथा क्षेत्रीय भाषा का यथा स्थान प्रयोग उनकी प्रस्तुति को अधिक ग्राह्य बनाता है। इसी तारतम्य में अपनी नवीनतम प्रस्तुति के द्वारा उन्होंने अपनी श्रेष्ठ 9 कहानियों को फिर एक बार उसी निम्न माध्यम वर्ग के किरदारों पर केंद्रित किया है अपने कथा संग्रह “महायात्रा” में , एवं उस वर्ग हेतु नितांत अन...

MERE SAATH AKSAR AISA HOTA HAI BY BHANU PRAKASH RAGHUVANSHI

चित्र
  " मेरे साथ अक्सर ऐसा होता है" द्वारा : भानु प्रकाश रघुवंशी   विधा : काव्य   वेरा प्रकाशन द्वारा प्रकाशित   प्रथम संस्करण : 2025 मूल्य : 195.00 समीक्षा क्रमांक : 182   परिवार , प्रकृति , किसान पर आम जन की मनोभावनाओं को अत्यंत खूबसूरती से   व्यक्त करते हैं भानुप्रकाश रघुवंशी अपने इस संग्रह में चयनित 60 से भी अधिक कविताओं के द्वारा ।   संग्रह की कविताओं की विशेषता, उनकी सरल किंतु अर्थपूर्ण भाषा कही जा सकती है, जो तब   भी अत्यंत संयमित एवं मर्यादित बनी रहती है जब वे व्यवस्था एवं कुछेक कविताओं में राजनैतिक स्थितियों पर अपना आक्रोश, तथा   इस अव्यवस्था के प्रति अपनी भावनाओं को विचारों के   ज्वलंत प्रवाह के संग व्यक्त करते हैं। संग्रह की प्रारंभिक कुछ कवितायेँ   उन्होंने मां को समर्पित की हैं   जहां माँ के प्रति उनकी भावनाएं मां से संबंधित छोटी छोटी बात और माँ के बिछुड़ने का दर्द कविताओं का मूल भाव है एवं उनके माध्यम से से मां की महानता एवं समर्पण खुलकर सामने आता है ।   पंक्ति विशेष की बात कर पाना संभव नहीं है चूंकि...

Karoon Ka Khajana By Ram Nagina Maurya

चित्र
  कारूं   का खजाना   विधा : कहानी संग्रह   द्वारा   : राम नगीना मौर्य   रश्मि प्रकाशन द्वारा प्रकाशित   प्रथम प्रकाशन वर्ष : 2025 मूल्य:  250.00 समीक्षा क्रमांक :  181 वरिष्ठ लेखक एवं उच्च पदस्त प्रशासनिक अधिकारी राम नगीना मौर्य जी अपने शासकीय कर्तव्य निर्वहन के संग संग सतत लेखन कर्म में व्यस्त हैं एवं अब उन्होनें अपनी नवीनतम कृति “कारूं का खजाना” पाठकों के सम्मुख प्रस्तुत करी है, जिसमें उनकी वे कहानियां संग्रहीत हैं जो पुस्तक रूप में प्रकाशित उनके विभिन्न कहानी संग्रहों में शामिल हुई है, वहीं कुछ कहानियां ऐसी भी हैं जो उन पुस्तकों में तो नहीं थी किंतु अन्यत्र प्रकाशित हुई एवं पाठकों द्वारा सराही गई। पुस्तक को पढ़ना निश्चय ही सुखद है एवं मस्तिष्क को एक अच्छी पठनीय खुराक प्राप्त होने का आनंद सुधि पाठक जन स्वयं अनुभव करेंगे। इस पुस्तक में उनकी 12 सुंदर कहानियां है जिनमें से अधिकांश पर मैने उन संग्रहों की समीक्षा के दौरान टिप्पणी की थी।   कुछ कहानियां जो पहली बार पुस्तक में शामिल की गई हैं उनकी बात करना बेहतर समझता हूं। ...