KALAM BY HARIYASH RAI
कलम विधा : कहानी संग्रह द्वारा : हरियश राय सेतु प्रकाशन द्वारा प्रकाशित प्रथम संस्करण : 2024 मूल्य :250.00 पाठकीय प्रतिक्रिया क्रमांक : 162 हरियश राय जी से परिचय करवाती मेरे लिए यह उनकी पहली कृति है एवं अपने इस परिचय में ही वे अमित छाप छोड़ने में कामयाब हुए हैं। साहित्य में उनका योगदान उनकी कृतियों के द्वारा एवं समय समय पर विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहने वाली रचनाओं के द्वारा निश्चय ही सराहनीय है। हाल फिलहाल तक उनके 3 उपन्यास , सात कहानी संकलन प्रकाशित हुए एवं उनके द्वारा संपादित दो पुस्तकों को भी काफी सराहना मिली। उनके लेखों के विभिन्न संग्रह भी प्रकाशित हुए यथा “भारत विभाजन और हिन्दी उपन्यास” , “समय के सरोकार” आदि। प्रस्तुत कथा संग्रह “कलम”उनकी 13 बहुमूल्य कहानियों का संग्रह है जिसमें विभिन्न विषयों को समाहित किया गया है। लेखक की शैली सरल है , विषय केंद्रित होकर लिखी गई कहानियां है , १३ कहानियां है जो विभिन्न विषयों पर हैं तथा यह उल्लेखनीय है की शब्द चयन एवं वाक्य विन्यास सरल, स्थिति के अ...