संदेश

जुलाई, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Zindagi Store By Bharat Gadhvi

चित्र
  ज़िन्दगी स्टोर द्वारा      : भरत गढ़वी FLYDREAMS द्वारा प्रकाशित मूल्य : 220 /-     शे र लेखन एक कला है जिसके लिए श्रेष्ठ वैचारिक सम्पदा, गहन सोच ,गंभीर  विचारों का खजाना और एवं उपयुक्त शब्दों का चयन वांक्षणीय है। शेर केवल दो ही पंक्तियों का होता है। इस की पहली पंक्ति को मिसरा-ए-उला कहते हैं जबकि  दूसरी पंक्ति को मिसरा-ए-सानी कहते हैं। शेर के दोनों मिसरे निर्धारित मात्रिक-क्रम की दृष्टि से एक से होते हैं। हम कह सकते है कि शेर दो पंक्तियों की एक कविता होती है , इसमें तुकबंदी होना अनिवार्य नहीं है , हो भी सकती है और नहीं भी। वहीं शायरी अपने मन की बात को अभिव्यक्त करने का बिल्कुल अलग आयाम है। शायरी लिखने में विशेष तौर पर शब्दों का ध्यान रखना होता है ।शायरी पिछली कई सदियों से लोगों के दिलों पर राज करती हुई आ रही है। शेरों की पंक्तियों को और उनके पढ़ने के अंदाज़ को शायरी कहते हैं। शायरी एक साहित्यिक कृति है जिसमें विशिष्ट शैली और लय के उपयोग से भावनाओं और विचारों की अभिव्यक्ति को तीव्रता दी जाती है। शायरी हिंदी कविता का ही एक रूप है। हिंदी कविता में संस्कृत और हिंदी भाषा का प्रयोग क

Raagmahal By Mukesh Sohan

चित्र
  रागमहल द्वारा: मुकेश “सोहन” दृष्टि प्रकाशन जयपुर द्वारा प्रकाशित      कथाकार : मुकेश सोहन जी मूलतः राजस्थान से हैं एवं   अरसे से हिंदी लेखन से जुड़े हुए हैं एवं अमूमन साहित्य की समस्त विधाओं में आपने अपना रचनात्मक योगदान दिया है किन्तु आपका अधिक झुकाव उपन्यास की ओर   प्रतीत होता है यथा प्रस्तुत उपन्यास   “राग महल” के पूर्व आपके पांच उपन्यास “द्रोंण   की व्यथा” , “स्वयंसिद्धा” ,    “व्यर्थ का प्रलाप” , “इर्द गिर्द” व “राग हवेली”   प्रकाशित हो चुके हैं जिन्हें उनकी विशिष्ठ विषयवस्तु के दृष्टिगत आम जन के बीच काफी सराहा गया   तथा राज्य स्तर पर विभिन्न साहित्यिक एवं सामाजिक संस्थानों द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया एवं “साहित्य सुधाकर” , “साहित्य श्री” व   “साहित्य कुसुमाकर” जैसी श्रेष्ठ उपाधियों से नवाज़ा गया।     भाषा शैली :- भाषा सामान्य है बोलचाल की ही भाषा है जो पात्रों   के स्तर एवं परिवेश के   उपयुक्त है। वाक्य विन्यास , सुन्दर है किन्तु चंद वर्तनी सम्बंधित कमियां आनन्द दायक पाठन में व्यवधान उत्त्पन्न अवश्य करती हैं   जो खलती हैं। लेखक की   आध्यात्म पर गहरी पकड़   है ए

Koyale Ki Lakeer By Poonam Ahmad

चित्र
  कहानी संग्रह : कोयले की लकीर   द्वारा       : पूनम अहमद बोधरस प्रकाशन द्वारा प्रकाशित   मूल्य : 190 /- रूपये प्रथम संस्करण : अप्रैल 2022   पूनम अहमद अपनी सहज सरल भाषा शैली एवं आम जन जीवन के बीच से लिए गए विषयों पर लिखने हेतु बखूबी जानी जाती हैं। इसके पूर्व मेरे द्वारा उनकी पुस्तक “ मूनगेट” की समीक्षा की गयी थी जिसकी चारों कहानियों में नारी विमर्श को प्रमुखता से देखा गया था । उनकी प्रस्तुत पुस्तक “कोयले की लकीर” भी कहानी संग्रह है जिसमें विभिन्न विषयों पर 18 कहानियां हैं जो न तो बहुत बड़ी हैं न ही छोटी एवं अधिकंश में, स्त्री विमर्श प्रमुखता से देखने को मिलता है . पुस्तक के विषय में यदि संक्षेप में कहा जाये तो सभी कहानियां अत्यंत रोचक हैं सरल प्रवाह में किसी भी प्रकार की क्लिष्टता से दूरी बनाये रखते हुए मनोरंजक तरीके से कही गयीं हैं , विषय भी ऐसे हैं कि पाठक कहीं न कहीं उस से जुड़ ही जाता है और कहानी उसे अंत तक बाँध कर रखती हैं , हाँ   अमूमन प्रत्येक कहानी के अंत में पहुँच कर कहानी के तनिक और विस्तार की आवश्यकता बेतरह महसूस होती है।   जैसा की मैंने प्रारंभ में ही कहा कि , स