संदेश

मई, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Pita Ka Mobile Number By Poonam Shukla

चित्र
  पिता का मोबाइल नंबर द्वारा : पूनम शुक्ला प्रकाशक: प्रकाशन संस्थान प्रथम संस्करण : 2023   शीर्षक :-       प्रस्तुत काव्य संग्रह की अमूमन हर कृति स्वयं कुछ न कुछ   विशिष्ठता लिए हुए   है ,    एवं भावनाओं का स्तरीय प्रवाह परिलक्षित होता है । किन्तु पिता की याद में रचित कृति “पिता का मोबाइल नंबर” जो की तनिक मार्मिक भी है जिसे पढने के पश्चात भावनाओं के प्रवाह को रोक पाना असंभव हो जाता है ,    साथ ही उसे अन्य कविताओं पर प्रमुखता देते हुए पुस्तक का शीर्षक बनाने हेतु क्यूँ चुना गया इस बात में भी कोई संशय नहीं रह जाता ,    संभवतः पिता का स्नेह एवं उन से लगाव भी एक मूल कारण रहा है ,    उन्हें यह पुस्तक श्रद्धांजली स्वरुप अर्पित करने हेतु ।  यूं भी यह मात्र रचनाकार के स्वविवेक पर आधारित निर्णय ही है की वह अपनी किस रचना को प्रमुखता देना चाहता है एवं क्या शीर्षक पुस्तक हेतु चुनता है ,   बाहरी किसी का दखल किसी अन्य के अधिकार क्षेत्र में अनाधिकृत चेष्ठा ही होगी ।  रचनाकार :- पूनम शुक्ला हिंदी साहित्य के क्षेत्र में प्रचार प्रसार से दूर शांत एवं गंभीरता   से साहित्य सृजन करने वाली   स्

Aalochna Ka Janpaksh By Ramesh Khatri

चित्र
  आलोचना का जनपक्ष द्वारा        : रमेश खत्री प्रकाशक   :   मंथन प्रकाशन, जयपुर   शीर्षक :   प्रस्तुत पुस्तक हिंदी साहित्य जगत में सम्मानजनक स्थान प्राप्त कुछ विशिष्ट साहित्यकारों की रचनाओं की विस्तृत समालोचना करते हुए   चंद आलोचनात्मक लेखों का संग्रह है । अतः शीर्षक सर्वथा युक्तियुक्त एवं तर्कसंगत   है। रचनाकार : रचनाकार रमेश खत्री जी के विषय में बताता चलूं , खत्री जी की विभिन्न पुस्तकों का प्रकाशन हो चुका है वह काफी लंबे समय से साहित्य से जुड़े हुए हैं एवं पूर्व में भी उन्होंने आकाशवाणी को अपनी सेवाएं दी जिसको   हम साहित्य से जुड़ा हुआ होना ही मानते हैं                                          उनके विभिन्न कहानी संग्रह जैसे “साक्षात्कार” “देहरी के इधर-उधर” ‘” महायात्रा” ,”ढलान के उस तरफ” ,   “ इक्कीस कहानियां” आदि प्रकाशित हुए हैं वही कहानी संग्रह “घर की तलाश” आलोचना ग्रंथ “आलोचना का अरण्य” व उपन्यास “इस मोड़ से आगे” और  “यह रास्ता कहीं नहीं जाता” हैं वहीं   नाटक ‘मोको कहां ढूंढे रे बंदे” उनके प्रकाशित साहित्य है।  साथ ही लोक कथाएं परी कथाएं संपादन इत्यादि के कार्य में भ