Patan By Ravindra Kant Tyagi

पतन “पतन” द्वारा : रवींद्र कान्त त्यागी विधा : उपन्यास प्रभात पेपरबैक्स द्वारा प्रकाशित संस्करण : प्रथम 2022 पृष्ट संख्या 360 मूल्य : Rs. 5 00 समीक्षा क्रमांक : 122 रवींद्र कान्त त्यागी जी का साहित्य मूलतः उनके अनुभवों का सार ही प्रतीत होता है। विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करते हुए जहां उन्होंने कर्मवीर होने का परिचय प्रस्तुत किया वहीं राजनीति से भी उनका जुड़ाव एक लंबे अरसे तक रहा है किन्तु हाल फिलहाल अपनी माटी अपने लोगों के बीच रह कर साहित्य सृजन में व्यस्त हैं तथा राजनैतिक गलियारों में बिताए हुए वख्त का प्रभाव प्रत्यक्ष रूप में उनके प्रस्तुत उपन्यास “पतन” में दिखलाई पड़ता है। कथानक से उनके तजुर्बों का परिचय भलीभाँति मिल जाता है। लेखन उनके मन के बेहद करीब है एवं संभवतः यही कारण भी रहा की तमाम व्यवधानों के उपरांत भी उनका लेखन कार्य अनवरत रूप से गतिशील है। राजनैतिक क्षेत्र को उन्होनें बेहद नजदीक से देखा समझा एवं अनुभव किया तथा यही कारण है की वे ग्राम्य स्तर की राजनीति से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की राजनी...